For Any Inquiry : +91 9559569067
Logo
BHARTIYA JAN SEWA MORCHA युवाओं का राष्ट्रीय सामाजिक संगठन
About Banner

About BHARTIYA JAN SEVA MORCHA

भारतीय जन सेवा मोर्चा युवाओं द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय स्तर का सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य युवा एकता, राष्ट्र निर्माण और जन सेवा को सशक्त बनाना है। यह संगठन किसी भी प्रकार की राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि युवाओं को संगठित कर समाज और राष्ट्र के कल्याण हेतु कार्य करने वाला एक सामाजिक मोर्चा है।

मोर्चे का संकल्प है — राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र एकता, राष्ट्र सेवा और जन सेवा।

हमारा लक्ष्य है कि आगामी एक वर्ष के भीतर पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन का विस्तार कर एक मजबूत टीम तैयार की जाए, ताकि समाज की जमीनी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

भारतीय जन सेवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना और मार्गदर्शन देना, शिक्षा एवं चिकित्सा को गरीब वर्ग के लिए सुलभ बनाना, महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष, आदिवासी समाज, दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों का कल्याण, तथा हर जाति और धर्म के युवाओं में एकता स्थापित करना है।

मोर्चा यह भी सुनिश्चित करता है कि संगठन से जुड़े किसी भी कार्यकर्ता या उसके परिवार को किसी प्रकार की समस्या हो, तो संगठन उसके समाधान के लिए साथ खड़ा रहेगा। साथ ही, यदि संगठन से जुड़ा कोई साथी राजनीति में आगे बढ़ने में सक्षम हो, तो मोर्चा उसे पूर्ण समर्थन प्रदान करेगा।

भारतीय जन सेवा मोर्चा — युवाओं की शक्ति से सशक्त भारत की ओर एक कदम।

About Founder

Hemant Raj

Hemant Raj

Founder

Hemant Raj

A dedicated BJP politician & National Youth BJP LEADER, committed social worker, and devoted public servant. Renowned for his political acumen and organizational skills, he is a proficient leader and an adept strategist.

हेमन्त राज एक सक्रिय युवा नेता, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनका जीवन राष्ट्र सेवा, युवा एकता और समाज निर्माण के संकल्प से प्रेरित है। शैक्षिक रूप से वे B.Tech (ECE) (UNSIET, Purvanchal University) एवं PGDM- HRM & Industrial Law (BHU) की योग्यता रखते हैं।

"मैं मानता हूँ कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इंजीनियरिंग के दिनों (2008) से ही सामाजिक-राजनीतिक चेतना और नेतृत्व मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्र नेता रहे और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।"

यह वर्ष 2013 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं और वर्तमान में क्षेत्र सहसंयोजक, कार्यालय निर्माण विभाग, काशी क्षेत्र – भाजपा उत्तर प्रदेश के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इन्होंने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में पार्टी के पक्ष में जन-संपर्क, संगठनात्मक प्रबंधन और digital & social media के माध्यम से सक्रिय योगदान दिया।

उनकी वैचारिक पृष्ठभूमि संघ से जुड़ी रही है। उनके पिता युवा अवस्था में आर एस एस में तहसील प्रचारक रहे, जिसने उनके जीवन में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की मजबूत नींव रखी।

भारतीय जन सेवा मोर्चा

संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष – हेमन्त राज

हेमन्त राज भारतीय जन सेवा मोर्चा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह युवाओं का राष्ट्रीय स्तर का सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य युवा एकता के माध्यम से राष्ट्र सेवा करना है।

हमारा संकल्प

राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र एकता, राष्ट्र सेवा, जन सेवा

हमारा लक्ष्य है कि आगामी 1 वर्ष में पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन की टीम तैयार की जाए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचे।

अन्य सामाजिक व व्यावसायिक भूमिकाएँ

उन्होंने विभिन्न जिलों में सैकड़ों सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है।

“सेवा, संगठन और संस्कार — यही मेरे जीवन का लक्ष्य है।”

Hemant Raj continues his journey with one clear vision — Strong Youth. United Society. Strong Nation.

Founder - Hemant Raj

Hemant Raj

Founder

Our Mission

हम पूरे भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में युवाओं को एकजुट कर राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत सामाजिक संगठन बनाना चाहते हैं। हम युवाओं को राष्ट्र सेवा, जन सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। हम युवाओं को राजनीति में सकारात्मक और जिम्मेदार भागीदारी के लिए प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देना चाहते हैं। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहते हैं। हम हर जिले में टीम बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना चाहते हैं।